Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shambhu Railway Track Blast: तरनतारन में मृतक जगरूप सिंह के घर NIA का छापा, परिजनों से घंटों पूछताछ फगवाड़ा यार्ड में फुटओवर ब्रिज निर्माण के चलते ब्लॉक: 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना तक ही चलेगी शान-ए-प... MPSC Students Protest Called Off: सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के बाद आंदोलन स्थगित, छात्रों को ... Ludhiana Electricity Meter Fire: देर रात बिजली मीटरों में भड़की आग से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पाया ... यूपीआई पर 0.4% प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ भड़का आक्रोश: 22 राज्यों के व्यापारी संगठनों ने तैयार की रण... Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने 'X' बायो में खुद को लिखा 'पूर्व अध्यक्ष', इस्तीफे की चर्चाओं ... Faridabad Cyber Crime: फरीदाबाद में फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाला कपल सक्रिय, 3 दुकान... रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन पर एक्शन: दीवार तोड़कर नाले में बहाया जा रहा था होटलों का ग... Gurugram HARERA Action: 71 डिफॉल्टर बिल्डरों के बैंक खाते सीज, ₹446 करोड़ की रिकवरी के लिए कुर्की और... मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 को मंजूरी: ₹5 लाख करोड़ के निवेश और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य

पुष्पा स्टाइल में तस्कर काट रहे कीमती पेड़, गांव वालों ने दी पटवारी को सूचना

26

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: वन और पर्यावरण दोनों हमारे जीवन के लिए जरुरी हैं. छत्तीसगढ़ वन संपदा से भरा राज्य है. लेकिन तेजी से कटते जा रहे वनों के चलते यहां भी पर्यवारण संतुलन पर असर अब दिखाई पड़ने लगा है. कम होते वनों के चलते ग्लोबल वार्मिंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है बेवजह वनों का काटा जाना.

साल के पेड़ों की कटाई कर रहे तस्कर: भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अक्तवर में इन दिनों वन तस्कर तेजी से जंगल की कटाई कर रहे हैं. वन विभाग की नाक के नीचे ये तस्कर साल के बड़े बड़े पेड़ों को जमींदोज कर दे रहे हैं. साल के पेड़ काफी कीमती होते हैं इस लिहाज से तस्करों की नजर इन इमारती लकड़ियों पर रहती है. गांव वालों का आरोप है कि बिना अनुमति के इन पेड़ों की अंधाधुन कटाई की जा रही है. गांव वालों की मांग है कि जो भी तस्कर इस काम में लगे हैं उनको पकड़ा जाए. गांव वाले चाहते हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा भी मिले.

पटवारी ने दी वन विभाग को जानकारी: गांव वाले जब जंगल की ओर गए तो उन लोगों ने देखा की साल के कई पेड़ काटकर गिराए गए हैं. गांव वालों ने इस बात की जानकारी पटवारी को दी. जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों की जब्ती वन विभाग को कराई. बताया जा रहा है कि अभी तक इस संबंध में जांच प्रतिवेदन एसडीएम दफ्तर को नहीं सौंपा गया है.

मेरे को पता है कि राजस्व क्षेत्र में पेड़ों की कटाई हुई है. इस पर आरआई साहब ने कार्रवाई की है. वन विभाग के सुपुर्द लकड़ी कर दी गई है. हम कटे पेड़ों को डिपो में रखवा रहे हैं: चरणकेश्वर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनकपुर

चरणकेश्वर वन परिक्षेत्र में मिली कटाई की जानकारी: गांव वालों ने बताया कि पेड़ों की कटाई चरणकेश्वर वन परिक्षेत्र में हुई है. इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. शिकायत के बाद आरआई ने कार्रवाई करते हुए काटे गए पेड़ों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है. वन विभाग ने लकड़ी को डिपो में रखवा दिया है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कटाई में शामिल तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि जंगल और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

गांव वालों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: गांव वालों का कहना है कि लंबे वक्त से इलाके में वन माफिया सक्रिय हैं. गांव वाले कहते हैं कि वन माफिया पर लगाम लगाना जरुरी है. गांव वालों का कहना है कि अगर इसी तरह से चोरी छिपे पेड़ों की कटाई चलती रही तो एक दिन ये इलाका पेड़ों से रहित हो जाएगा. वन विभाग ने गांव वालों को भरोसा दिया है कि वो पेड़ों की कटाई करने वालों को छोड़ेगी नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.