Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बड़ी सफलता! हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हथियार सौंपे, दुर्दांत नक्सली हिडमा से भी निकला लिंक

13

छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है. हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने हथियार सहित सरेंडर किया है. इनमें से कई नक्सली बीते दिनों मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा के साथ काम कर चुके हैं. सरेंडर करने वाले 37 नक्सलियों में से 12 सदस्य तेलंगाना स्टेट कमेटी के, 23 सदस्य दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के और 2 सदस्य LGA बटालियन नंबर-1 के हैं.

सभी नक्सलियों ने हैदराबाद में DGM के समक्ष हथियार डाल दिए. इनमें से कई नक्सलियों पर लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था. नक्सली आजाद (49), नारायण रमेश (70) और मुचाकी सोमड़ा (42) पर 20-20 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वहीं DVCM सदस्यों पर 5-5 लाख, ACM पर 4-4 लाख, और पार्टी मेंबर्स पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

हैदराबाद में नक्सलियों का सरेंडर

इनमें से कई नक्सली कई बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. सरेंडर करने वालों में अधिकांश नक्सली बस्तर क्षेत्र के हैं. जानकारी देते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर लौटने वाले माओवादियों को सुरक्षित और सम्मानजनक पुनर्वास दिया जाए. सरकार लगातार नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है.

मारा गया हिडमा

आपको बता दें कि 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारामा राजू जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हिडमा समेत 6 नक्सली मारे गए. इसमें मुठभेड़ में हिडमा की पत्नी राजे भी मारी गई, जो कि DKSZCM कैडर थी. दोनों का अंतिम संस्कार 20 नवंबर पूवर्ती गांव में किया गया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी मोर्चों पर सरकार और सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद को खत्म करने में जुट हुए हैं.

नक्सलियों के सरेंडर करने पर उन्हें पैसे, जमीन के साथ-साथ अन्य कई तरह की मदद सरकार की तरफ से की जा रही है. जिससे वह दोबारा आम लोगों की तरह आसानी से जीवन जी सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.