Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

असम में 28 लोगों को डिटेंशन कैंप भेजे जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- बहुत गलत है ये तरीका

28

असम में 28 लोगों को डिटेंशन सेंटर में भेजे जाने का मामला तूल पकड़ रहा है. कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर चुके हैं. इसी कड़ी में लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने असम बॉर्डर पुलिस के एक्शन और राज्य के सिस्टम पर सवाल उठाया है. ओवैसी ने कहा कि ये जो हरकत हुई है, इसकी पूरी जिम्मेदारी असम बॉर्डर पुलिस की है.

एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि असम बॉर्डर पुलिस बहुत पक्षपात करती है. लोगों को पकड़कर बताती है कि ये विदेशी हैं. असम का ये तरीका बहुत गलत है. एक ही परिवार में अगर छह लोग हैं तो उसमें एक विदेश नागरिक कैसे हो सकता है.

बॉर्डर पुलिस किसी को भी उठा लेती

उन्होंने कहा कि वहां बॉर्डर पुलिस किसी को भी उठा लेती है. ये पूरी प्रक्रिया गलत है. पकड़े गए लोगों को डिटेंशन सेंटर में रख रहे हैं. अगर पुलिस के मुताबिक ये लोग बांग्लादेशी हैं तो इन्हें वहां भेजिए ना. सच तो ये है कि बांग्लादेश इन लोगों को लेगा नहीं.

ये गाय रक्षक नहीं, राक्षस हैं

असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा के फरीदाबाद में आर्यन मिश्रा की हत्या मामले में भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि ये गाय रक्षक नहीं, राक्षस हैं. हरियाणा पुलिस ने इनको छूट दे रखी है. इन लोगों के रोकने पर वो बच्चा (आर्यन) नहीं रुका तो उसे गोली मार दी गई. अब कह रहे हैं कि गलती से ब्राह्मण को गोली मार दी.

क्या है असम का पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बरपेटा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के 28 लोगों को थाने बुलाया गया था. इसके बाद सभी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया. वहां से ग्वालपाड़ा स्थिति डिटेंशन कैंप भेज दिया गया. इन लोगों के पास भारतीय होने के कागजात नहीं थे. इनको असम पुलिस ने नोटिस भी दिए थे. साथ ही मामला विदेशी न्यायाधिकरण को भेजा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.