Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

मासूम की मौत पर मचा बवाल! गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार

23

गुरुग्राम से हादसे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें कार के रौंदने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी जैसे माहौल बन गया था. आरोपी की पहचान 15 साल के किशोर के तौर पर हुई है, जो कि एक संकरे रास्ते से तेज रफ्तार में गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इस बीच उसने मासूम को रौंद दिया. इतनी ही वह कई मीटर तक उसे घसीटता भी रहा.

गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में कृष्ण कुंज इलाके में शुक्रवार को 7 साल का यूहान घर के बाहर खेल रहा था. इस बीच 15 साल किशोर ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उसे रौंद दिया. यूहान कार के बोनट के नीचे फंस गया. आरोपी कार को रोकने के बजाय करीब 20 मीटर तक उसे घसीटता रहा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया. भीड़ ने पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

तेज रफ्तार कार ने बच्चे को रौंदा

हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यूहान अलीगढ़ के रहने वाले अश्विनी कुमार का बेटा था. अश्विनी बीते 15 सालों से कृष्ण कुंज में रह रहे हैं. उनका बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर करने का काम है. उन्होंने बताया कि बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था. इस बीच हाई स्पीड़ में आई मारुति सुजुकी एसएक्सफोर कार ने यूहान जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट में फंस गया.

20 मीटर तक घसीटा

कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा. इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच्चे की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई. बेटे के मौत से पीड़ित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर काफी गुस्सा है. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.