Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

सिद्धारमैया ने खरगे से की मुलाकात! कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोले सीएम? दिल्ली में सियासी हलचल तेज

33

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से ही सत्ता की कमान के बदलाव पर चर्चाएं शुरू हुईं. हालांकि, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया था. लेकिन, इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके घर पर मुलाकात की है. इनकी मुलाकात के बाद फिर से खींचातानी शुरू हो गई है. हालांकि, सिद्धरमैया ने खरगे के साथ अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने राज्य में चल रही नेतृत्व बदलाव की बात को भी खारिज कर दिया.

दरअसल, सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह अपने पद पर बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट भी पेश करेंगे. उनकी इस बात पर शिवकुमार ने उन्हें ऑल द बेस्ट कहकर जवाब दिया. सिद्धरमैया ने खरगे से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी. हालांकि, इस दौरान हमने संगठन और बेंगलुरु महानगरपालिका सहित अगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा की.

मैंने खरगे से ये नहीं पूछा?

क्या राज्य में मुख्यमंत्री बदलने को भी लेकर चर्चा हुई तो इस सवाल के जवाब में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह सिर्फ अटकलें हैं. मीडिया की तरफ से इसी बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने खरगे से यह नहीं पूछा कि कर्नाटक के कुछ कांग्रेस विधायक उनसे दिल्ली में क्यों मिले? उन्होंने कहा कि अगर मुझे विधायकों के खरगे से मिलने के पीछे की वजह के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी है, तो मैं खुफिया विभाग से इकट्ठा करुंगा. मैंने विधायकों से यह नहीं पूछा है कि वे वहां क्यों गए थे?

कांग्रेस सूत्रों ने पहले बताया था कि कम से कम 15 विधायक और करीब एक दर्जन विधान परिषद सदस्य नई दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं ताकि, कांग्रेस आलाकमान पर शिवकुमार को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव डाल सकें. इसी बीच, केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल सेक्युलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस में बड़े बदलाव होने वाले हैं और पार्टी कैडर को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.