Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ाए दो युवक, मारपीट कर पुलिस के हवाले किया

47

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना इलाके में एक होटल के कमरे में संदिग्ध रूप से दो युवकों और एक युवती के रुकने की जानकारी पर एक संगठन के लोगों ने हंगामा किया था। उन्होंने दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को धारा-151 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ बलवा का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

यह है मामला

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को एमपी नगर की एक होटल में विदिशा निवासी मोहम्मद अनस रुका हुआ था। उसका रिश्तेदार श्यामला हिल्स निवासी मुदस्सर खान उर्फ दानिश भी कमरे में उससे मिलने पहुंचा था। एक युवती भी कमरे में उनके साथ थी। इस बात की जानकारी लगने के बाद एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरा खुलवाया। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने के साथ कमरे में कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.