Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मैंने बनाया था छिंदवाड़ा का डेवलपमेंट प्लान, कमलनाथ ने मोहन सरकार से कर दी बड़ी-बड़ी डिमांड

28

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने मोहन सरकार से खास डिमांड कर दी है. उन्होंने कहा है कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए जिन योजनाओं और विकास कामों का प्लान किया गया था, उन योजनाओं व परियोजनाओं को मध्य प्रदेश सरकार अपने ‘विजन डॉक्यूमेंट’ में शामिल करे.

छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के लिए दिया जाए बजट

कमलनाथ ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान मंत्री मंडल में लिए गए निर्णय के अनुसाद 1560 करोड़ रुपए की लागत से छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस का निर्माण होना था, किन्तु शासन द्वारा कटौती की गई, जिससे सुपर स्पेशलिटी व कॉर्डियक सेंटर सहित अन्य यूनिटों का निर्माण नहीं हुआ है. उन्होंने मांग रखी की पुन: 1560 करोड़ का बजट स्वीकृत किया जाए.

एग्रीकल्चर कॉलेज के लिए मिले मंजूरी

कमलनाथ सरकार के मंत्री मंडल में स्वीकृत एग्रीकल्चर कॉलेज आज तक प्रारंभ नहीं हो पाया है. इसे भी तत्काल प्रारंभ करने की मांग कमलनाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की. उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर कॉलेज व एग्रीकल्चर कॉलेज भवन निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर निर्माण की मंजूरी प्रदान की जाए.

जल्द हो एयरपोर्ट का निर्माण

तत्तकालीन कमलनाथ सरकार के मंत्री मंडल में निर्णय लिया गया था कि मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम तिकाड़ी में एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे विमानों का आवागमन प्रारंभ हो सके. निर्माण के लिए सर्वे सहित अन्य प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ. इसे भी जल्द शुरू करने की मांग की गई.

संभाग बनाए जाने की मांग

मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छिन्दवाड़ा आगमन पर अनेकों बार छिन्दवाड़ा को राजस्व संभाग बनाने की घोषणा की गई, किन्तु इस पर निर्णय नहीं लिया गया. छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट व पांढुर्णा जिलों को सम्मिलित कर छिन्दवाड़ा को संभाग बनाए जाने की मांग भी कमलनाथ ने मोहन सरकार से की.

कमलनाथ की मोहन सरकार से अन्य मांगें

  • छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर तत्काल भवन निर्माण आरंभ किया जाए, क्योंकि वर्तमान में पीजी कॉलेज के अतिरिक्त भवन में विश्वविद्यालय संचालित हो रहा है.
  • तत्कालीन कमलनाथ सरकार के मंत्री मंडल में स्वीकृत छिन्दवाड़ा शहर में चन्दगांव से प्रारंभ होकर नरसिंहपुर रोड, खजरी रोड एवं परासिया रोड तक फ्लाईओवर का निर्माण अविलम्ब प्रारंभ किया जाए.
  • ईमलीखेड़ा में प्रस्तावित फुटबाल एकेडमी निर्माण के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाए.
  • इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान के प्रांगण में निर्माणाधीन टेबल टेनिस इंडोर स्टेडियम का कार्य पूरा हो.
  • स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान का निर्माण कार्य अधूरा हैस जिसे तत्काल पूर्ण किया जाए.
  • छिन्दवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुरूप ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य वर्तमान तक लम्बित है, जिसे आरंभ किया जाए.
  • छिन्दवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत छिन्दवाड़ा शहर में बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए शहर में स्थित दोनों बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए.
  • ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है. इसे पूरा किया जाए.
  • कन्हान कॉम्प्लेक्स सिंचाई योजना विगत लम्बे समय लम्बित है उसे तत्काल प्रारंभ किया जाए.
  • पेंच थर्मल पावर स्वीकृत योजना को पुन: कार्यरूप में पर्णित किया जाए.

छिंदवाड़ा के साथ भेदभाव का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

कमलनाथ का आरोप है कि उनकी सरकार गिरने के बाद छिंदवाड़ा के लिए स्वीकृत कई विकास कार्यों को लेकर कटौती की गई. इसके बाद से वे लगातार ये कहते हुए आए हैं कि भाजपा सरकार छिंदवाड़ा के साथ भेदभाव कर रही है. जबकि सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा, ” विकास कार्यों में भाजपा ने कभी कोई कमी नहीं की है बल्कि कमलनाथ ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जरूरत से ज्यादा बजट कुछ कामों के लिए निर्धारित कर दिया था, उस बजट में कटौती की गई है जिससे कम खर्च में बेहतर विकास काम हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.