इंदौर: देशभर में स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर अब स्वास्थ्य और फिटनेस में भी अग्रणी बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘यूनाइटेड इंदौर फोरम’ की पहल पर रविवार (23 नवंबर) को वन इंदौर–रन इंदौर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 3, 5 और 7 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की जाएगी.
दशहरा मैदान से होगी मैराथन
रविवार 23 नवंबर को वन इंदौर–रन इंदौर का आयोजन दशहरा मैदान से आयोजित की जाएगी. इस मैराथन में सुबह 6:30 बजे से तीन श्रेणी 3, 5, 7 किलोमीटर में दौड़ आयोजित की जाएगी. इस अनूठे आयोजन में युवा, बच्चे, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग, खेल प्रेमी और डॉक्टर सहित विभिन्न प्रकार के लोग इसमें शामिल हो सकेंगे. इस दौरान आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को रनिंग किट और फिनिशिंग पर मेडल प्रदान किए जाएंगे.
स्वस्थ इंदौर के लिए दौड़ लगाएगा शहर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि “स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर, फिट इंदौर और नशे के खिलाफ इंदौर ही हमारा संकल्प है. इस दिशा में शहर में 70 संजीवनी क्लीनिक संचालित है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग निशुल्क उपचार पा रहे हैं. साथ ही 85 वार्डों में 140 स्थानों पर योग सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे हजारों लोग जुड़ चुके हैं.”
एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक
उन्होंने आगे बताया, “यह मैराथन एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बनेगी. पूरा शहर एक प्लेटफॉर्म पर एकजुट होकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दौड़ लगाएंगे. इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष नवंबर के लास्ट संडे को आयोजित किया जाएगा. जिससे लोगों को फिट रहने की प्रेरणा मिल सकेगी.”गौरतलब है कि शहर में पहली बार पश्चिम क्षेत्र में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होने वाले ‘वन इंदौर-रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. 3, 5 और 7 किलोमीटर रन के प्रतिभागियों को पंजीकरण किट प्रदान की जाएगी. रन पूर्ण होने के पश्चात दशहरा मैदान पर प्रमाण-पत्र वितरण और स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी. आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, फिजियोथेरापिस्ट, आपातकालीन सहायता की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.