Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा...

पंजाब के मशहूर College की Teachers ने लड़कियों को पिलाई शराब..मच गया बवाल

28

बठिंडा: पंजाब के जिला मानसा का मशहूर निजी कॉलेज विवादों में आ गया है। दरअसल, यहां के कॉलेज की 2 अध्यापिकाओं पर करीब एक दर्जन छात्राओं को जबरन शराब पिलाने के आरोप लगे है। इस संबंध में सी.पी.आई. (एम.एल.) लिब्रेशन तथा ऑल इंडिया स्टूडैंट एसोसिएशन ने उक्त दोनों अध्यापिकाओं के खिलाफ विभागीय तथा पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में उक्त अध्यापिकाओं में से एक अध्यापिका की कुछ ऑडियो रिकार्डिंग भी वायरल हो रही है जिसमें उक्त अध्यापिका छात्राओं को उक्त मामले में झूठ बोलने के लिए डरा धमका रही है। उधर, संबंधित छात्राओं में से कुछ छात्राओं ने एक वीडियो जारी करके बताया कि महाराष्ट्र में कल्चरल प्रोग्राम था, इस दौरान छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने पर एक टीचर नाराज हो गई। इस कारण उक्त अध्यापिका ने उन्हें दवा के बहाने धोखे से शराब का सेवन करवा दिया। जब छात्राओं को पता चला कि शराब है तो उन्होंने इस बात का विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानों तो जबरन उन्हें पिला दिया इसके बाद छात्राओं ने मानसा लौटने पर कॉलेज की प्रिंसीपल  को उक्त मामले संबंधित शिकायत दी।

इस संबंध में लिब्रेशन के नेताओं सुरिंद्रपाल शर्मा, गोरालाल मानसा, गुरसेवक सिंह मान, अजायब गूरू, राजविंदर सिंह राणा, का.विजय कुमार भीखी, का.जसवीर कौर नत्त, बलविंदर कौर खारा आदि ने मांग की है कि इस प्रकार छात्राओं को जबरन शराब पिलाने तथा उन्हें धमकाने वाली अध्यापिकाओं को फौरन नौकरी से हटाया जाए व उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.