Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध डीजल परिवहन का भंडाफोड़, 7 ड्रम में भरा 1400 लीटर डी... Rahul Singh Gang Extortion: हरमू रोड पर फायरिंग से व्यवसायियों में दहशत, व्हाट्सएप पर मिली थी धमकी Ranchi Smart City News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, धुर्वा थाना क्षेत्र... Deoghar News: ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रहे आरसेटी केंद्र, कृषि और उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण... Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ...

Women’s Day पर CM Mann ने अपनी पत्नी को लेकर कही ये बात, हंसी से लोटपोट हुए सब

35

नेशनल महिला दिवस पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खालसा कॉलेज फॉर विमेन अमृतसर पहुंचे। इस दौरान विशेष कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने शिरकत की। इस दौरान कॉलेज की छात्रों के साथ बातचीत भी की और छात्रों ने सीएम मान से सवाल जवाब भी किए।

वहीं इस मौके पर एक छात्रा ने सीएम मान से सवाल पूछा कि, क्या वह अपने घर पर भी मुख्यमंत्री की तरह ही रहते हैं। छात्रा के इस  सवाल पर सीएम मान हंस पड़े। उन्होंने कहा कि वह घर पर सीएम की तरह नहीं रहते। महिलाएं जगत जननी हैं…उनसे डरना यूनिवर्सल ट्रूथ है, ये दुनियादारी है। CM Mann ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी कहा था कि उन्हें मिशेल ओबामा से डर लगता है। वहीं सीएम मान ने हंसते हुए कहा कि, ”मेरी किस्मत अच्छी है, क्योंकि मेरी पत्नी डाक्टर है और मुझे अंग्रेजी में बातें सुनाती है।”

CM Mann ने छात्राओं से कहा कि, महिलाएं शेरनियां बनें और अपने हकों के लिए लड़ें। आपको बता दें कि आज इस कार्यक्रम में सीएम मान ने अमृतसर  खालसा कॉलेज फॉर विमेन में एयरकेयर सेंटर का उद्घाटन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.