Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ

Video of the Day: दुल्हन ने बाइक से किया ग्रांड एंट्री, रोड पर निकली तो देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर मची धूम

21

दुल्हनें जब शादी का जोड़ा पहन लेती हैं तो आमतौर पर वह घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं, मार्केट जाना तो दूर की बात है, पर क्या आपने कभी किसी ऐसी दुल्हन को देखा है, जो शादी का जोड़ा पहने रोड पर फर्राटे से बाइक चला रही हो? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आती है. रोड से गुजरने वाले लोग भी उसे देखकर हैरान हैं कि भला इस दुल्हन को क्या हुआ, जो वो शादी के जोड़े में इस तरह बाइक चला रही है.

वीडियो की शुरुआत एक चमचमाती स्पोर्ट्स बाइक से होती है, जिस पर दुल्हन बैठी दिखाई देती है. लाल जोड़ा, हाथों में चूड़ा और उसके चेहरे पर एकदम कॉन्फिडेंट राइडर जैसी शान नजर आती है. दुल्हन सड़क पर उतरते ही बाइक को इतनी स्मूद तरीके से संभालती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. कुछ लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं तो कुछ पीछे मुड़-मुड़कर हैरानी भरी निगाहों से देखते हैं. ये पूरा सीन किसी फिल्म की तरह लगता है, क्योंकि फिल्मों में अक्सर ऐसे सीन देखने को मिल जाते हैं, पर असल जिंदगी में बमुश्किल ही ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि दुल्हन बाइक लेकर रोड पर निकल पड़े.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर itztuba44 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 81 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख कोई कह रहा है कि ‘गजब की दुल्हन है, शादी के दिन भी राइडिंग नहीं छोड़ी’, तो किसी ने कहा कि ‘अगर ये ऐसे ही मंडप में जाएगी, तब रॉयल एंट्री होगी’. वहीं, एक यूजर ने कहा कि ‘दुल्हनें अब सिर्फ परंपराओं तक सीमित नहीं हैं बल्कि अपनी पहचान और जुनून को भी खुलकर जी रही हैं’, तो एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘ये दुल्हन तो सोशल मीडिया पर सचमुच स्टार बन गई है’.

यहां देखें वीडियो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.