चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप ने पंजाब में 2000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता, जो ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि 20 साल बाद पंजाब में ऐसा वातावरण देखा है जो उद्योगों के लिए बेहद लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप पंजाब सरकार की ही देन है और यहीं से हम देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचे हैं। संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाबियों और पंजाब की इंडस्ट्री के लिए यह बड़ा ऐलान खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि नए निवेश से पंजाब के 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें से अधिकांश महिलाएं होंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.