Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

Bharat Jodo Yatra: 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल होगा पूरा, कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम

42

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का एक साल 7 सितंबर को पूरा होने वाला है। कांग्रेस इस दिन देशभर के जिलों में भारत जोड़ा यात्रा के साथ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी देश के कई जिलों से होकर गुजरे थे, इस दौरान उन्होंने अलग-अलग लोगों के साथ मुलाकात भी की थी।

2022 में राहुल गांधी ने सितंबर महीने में दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से पैदल यात्रा शुरू की थी और वे देश के कई राज्यों से होते हुए कश्मीर पहुंचे। यात्रा के दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इस दौरान बीच-बीच में देश की कई बड़ी हस्तियां भी उनके साथ यात्रा में शामिल हुईं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 7 सितंबर को देशभर में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह मनाने की तैयारी कर रही है।

सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा

भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह पर कांग्रेस सभी जिलों से यात्रा निकालने जा रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह यात्रा कब तक चलेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इसको लेकर अभी तैयारी कर रही है। राहुल गांधी द्वारा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा का प्रारंभ की गई थी, यह 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर पहुंची थी। राहुल गांधी ने इसको लेकर कहा था कि यह मैंने यह यात्रा अपनी पार्टी कांग्रेस या राजनीति के लिए नहीं की, यह सिर्फ देश के लोगों के लिए है। उन्होंने कहा था कि मेरा उद्देश्य देश की विचारधारा को नष्ट करने वालों के खिलाफ खड़े होना है।

राहुल गांधी ने 145 दिन की थी पदयात्रा

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 145 दिन तक पदयात्रा की थी, इस दौरान 12 सार्वजनिक बैठकों में वे शामिल हुए। यात्रा में 13 बार प्रेस कांन्फ्रेंस हुई और 100 से ज्यादा नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.