Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

औरैया में लव मैरिज बनी फसाद की जड़! दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, $5$ घायल, सोशल मीडिया पर Video वायरल, पुलिस जांच में जुटी

16

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मामूली छींटाकशी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए. बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव में बाजरे के खेत में हुई इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विवाद की जड़ कुछ महीने पहले हुई एक लव मैरिज को लेकर चल रहा पुराना तनाव बताया जा रहा है

रावतपुर निवासी सोनू के साले, सिसाई गांव के शाकिर पुत्र यूनिस की कुछ महीने पहले रवीना बानो के साथ मर्जी से शादी हुई थी. इस लव मैरिज को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था. चार दिन पहले मोनी बेगम का भाई शाकिर अपने बहनोई इशरार के घर रावतपुर आया था. इसी बीच शनिवार को लव मैरिज करने वाला शाकिर अली भी अपनी पत्नी रवीना के साथ रावतपुर निवासी अपने बहनोई सोनू के घर पहुंचा.

इसी दौरान इशरार का साला शाकिर और सोनू के साले शाकिर के बीच रवीना और शाकिर अली की शादी को लेकर छींटाकशी शुरू हो गई. बात छोटी थी, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला कहासुनी से आगे बढ़कर हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गया. दोनों पक्ष बाजरे के खेत में एक-दूसरे से भिड़ गए. गांव के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मारपीट में कई घायल

मारपीट में एक पक्ष की काजल बेगम, उनकी जेठानी मोनी बेगम और शौकीन अली घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से सोनू और आरजू को गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद काजल बेगम, मोनी बेगम और सोनू को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही बिधूना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों को नियंत्रण में लिया. कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है.

छींटाकशी से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.