हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तैयारी की डेडलाइन तय, केंद्र से 2000 करोड़ के बजट की डिमांड, जानिये और क्या है खास
देहरादून: हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारी को लेकर अक्टूबर महीने की डेडलाइन तय की गई है. इस दौरान आधारभूत ढांचे को सबसे पहले तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है. प्रयास ये है कि 2026 में ही अर्धकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए. उत्तराखंड में साल 2027 में अर्धकुंभ होना है.जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं अभी से जुटाई जा रही हैं.
हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले को सफल और सुचारू तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. सरकार और कुंभ मेला प्रशासन इस बार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस कर रहा है. मेलाधिकारी सोनिका ने बताया सभी विकास कार्यों की कट-ऑफ डेट अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. विभागों को इसी समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का मानना है कि समय पर सभी कार्य पूरे होने से मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन में बड़ी मदद मिलेगी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.