Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

दिल्ली से श्रीनगर इसी महीने से चलेगी ट्रेन, लगेंगे सिर्फ 12 घंटे

35

सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने से नई दिल्ली से श्रीनगर सिर्फ 12 घंटे में पहुंचने लगेंगे। दो साल में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) तक ट्रेन दौड़ने लगेगी। दिल्ली-श्रीनगर रूट पर कटरा से बनिहाल ट्रैक का 97% काम हो चुका है। यह ट्रैक इसी महीने शुरू हो सकता है। इससे दिल्ली से कटरा और बनिहाल से बाया श्रीनगर होते हुए बारामूला पहुंच जाएंगे। अभी सड़क रास्ते से दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने में 18 घंटे से ज्यादा लग जाते हैं। इस हाई स्पीड ट्रैक पर वंदेभारत चलाने की तैयारी है।

नई दिल्ली-कटरा और बनिहाल से बारामूला ट्रेन पहले से चल रही है। कटरा-बनिहाल ट्रैक शुरू होते ही नई दिल्ली से श्रीनगर किसी भी मौसम और चंद घंटों में पहुंच सकेंगे। नार्दर्न रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक अगले चरण में बारामूला से उरी और कुपवाड़ा तक दो ट्रैक बिछाने हैं। उरी तक ड्रोन और एडवांस सर्वे हो चुका है, जबकि कुपवाड़ा रूट का ड्रोन सर्वे चल रहा है। 15 मार्च तक फाइनल रिपोर्ट मिलेगी। अप्रैल से काम शुरू हो सकता है। इसके पूरा होते ही दिल्ली से उरी सीधी ट्रेन होगी। नया रूट बनने से सेना 15 घंटे में दिल्ली से एलओसी पहुंच जाएगी। अभी सड़क से आर्टिलरी पहुंचाने में 3 से 7 दिन तक लग जाते हैं।

बारामूला टू उरीः 4000 करोड़ लागत, 6 जगहें कवर होंगी
उरी बारामूला जिले में है और 50 किमी के इस रूट पर करीब 14 हजार करोड़ रु. खर्च होंगे। ट्रेन 16 जगह शीरी, गंटमुल्ला, बोनियार, लिंबर, नौगांव, लांग्मा से से गुजरेगी। उरी से एलओसी तक हवाई दूरी सिर्फ 15 किमी है, जबकि ट्रेन से 20 किमी। उरी स्टेशन शुरू होने के बाद रेलवे यहां से सीधे केरल के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी में है।

कहां से कहां तक            दूरी              समय
दिल्ली से कटरा  654 किमी    8 घंटे
कटरा से बनिहाल 111 किमी  2-3 घंटे
बनिहाल से श्रीनगर  80 किमी   डेढ़ घंटे
श्रीनगर से बारामूला  54 किमी डेढ़ घंटे
बारामूला से उरी  50 किमी  1 घंटे

बारामूला टू कुपवाड़ाः 2018 में मंजूरी, लागत 3848 करोड़
39 किमी का ट्रैक बिछेगा। यहां से एलओसी करीब 60 किमी दूर है। 3848 करोड़ के प्रोजेक्ट को 2018 में मंजूरी मिली थी। ये रूट वाटरगाम, रोहामा, दांगीवाचा, लांगेट, हंडवाड़ा, कुलगाम कवर करेगा।

949 किमी के सफर में 120 किमी टनल में गुजरेंगे
दिल्ली से उरी 949 किमी के सफर में 120 किमी टनल में गुजरेंगे। इसमें भी 97 किमी टनल रूट कटरा से बनिहाल में होगा। बनिहाल से बारामूला में 11 किमी लंबी एक टनल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.