Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

BJP सांसद ने लोकसभा में उठाया धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मुद्दा, झारखंड सरकार पर लगाया ये आरोप

64

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो ने प्रस्तावित धालभूमगढ़ हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। हवाई अड्डे का 2019 में भूमि-पूजन हुआ था जिस पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

महतो ने शुक्रवार को यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डा कोल्हान क्षेत्र के लिए एक वरदान होगा जो खनिजों से समृद्ध और झारखंड का औद्योगिक केंद्र है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का भूमि पूजन जनवरी 2019 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की उपस्थिति में किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में लचर रुख अपनाया है। उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.