चंडीगढ़ः लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब चंडीगढ़ की रातें शिमला जैसी हो गई है, लेकिन कुछ दिनों से ट्राइसिटी में सबसे जल्दी सर्दी की तरफ बढ़ रहे पंचकूला की रातें तो अब शिमला से भी ठंडी हो चुकी है।
बुधवार की रात शिमला, चंडीगढ़ और पंचकूला की रात 8 डिग्री तक गिरे न्यूनतम तापमान के बीच बीती लेकिन इस 8 डिग्री में भी पंचकूला का न्यूनतम तैपमान शिला से भी नीचे चला गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ लेकिन पंचकूला में ये मात्र 8 डिग्री रहा। पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर अब पूरी तरह से मैदानी इलाकों तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि पंजाब में तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर चुका है।
पश्चिमी-उत्ती हवाओं से लगातार बढ़ रही ठंड
इन दिनों दो सिस्टम की वजह से उत्तर भारत के मैदानों में लगातार ठंड बढ़ रही है। पश्चिम में पाकिस्तान से पंजाब और राजस्थान के रास्ते दाखिल होने वाली सूखी ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही है। दूसरी तरफ, पहाड़ों में बर्फ पड़े तो उत्तर से आने वाली हवाएं बर्फीली हवाओं को मैदानोंतक पहुंचाती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.