Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

भयानक सड़क हादसा, 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 4 घायल

41

तपा मंडी : रविवार रात तपा-ढिलवां रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में देवर-भाभी और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। अस्पताल में उपचाराधीन मनप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने पति राजपाल सिंह के साथ सुखपुरा मोड़ स्थित अपने पैतृक घर से मेहराज स्थित अपने ससुराल जा रही थी। जब तपा पास के एक निजी स्कूल के पास पहुंची तो वह गिर गई और विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार से टक्कर लगने से घायल हो गई।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मिनी सहारा क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा तपा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दुर्घटना में मनप्रीत कौर व राजपाल सिंह निवासी मेहराज जोकि पति-पत्नी थे तथा दूसरे मोटरसाइकिल चालक अनीता रानी व शाम लाल पुत्र बिसरा राम निवासी जगराओं जोकि देवर-भाभी थे, घायल हो गए। अनीता रानी तपा में अपनी बहन से मिलने के बाद मोटरसाइकिल पर जगराओं लौट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना तथा घायलों को गंभीर हालत में बाहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.