Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

कोरबा में बिहार का युवक पिस्टल और 32 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

27

कोरबा: सिविल लाइन थाना इलाके में बिहार के एक युवक को 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामला पथर्रीपारा मोहल्ले का है. आरोपी युवक दीनदयाल मार्केट के श्रीराम डोरमेट्र में रुका हुआ था. युवक को पकड़ने के बाद जब डॉरमेट्री की जांच की गई तब वहां भी 26 कारतूस पुलिस को मिले. इस तरह युवक के पास से कुल 32 जिंदा कारतूस मिले हैं. जिसे पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. डॉरमेट्री के संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसने बिना किसी वैध दस्तावेजों को युवक को वहां ठहराया था.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला: युवक पिस्टल और कारतूस के साथ जिले में क्यों आया था और किस मोटिव से वह पथर्रीपारा में 6 कारतूस और पिस्टल लेकर पहुंचा था. इन सवालों पर पुलिस ने जांच की बात कही है, पुलिस सूत्रों से ही यह बात निकल के सामने आई है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. शहर की एक युवती से बिहार के युवक का प्रेम प्रसंग था. दोनों के बीच बात बिगड़ने पर युवक पिस्टल और कारतूस लेकर शहर पहुंचा था. लड़की और उसके परिजनों की ओर से भी पुलिस को शिकायत देने की सूचना है.

आपराधिक बैकग्राउंड का है युवक: पिस्टल और कुल 32 कारतूस के साथ पकड़े गए युवक पर कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. जानकारी है कि युवक का बिहार में भी आपराधिक रिकॉर्ड है. जो कि एक अपराधिक बैकग्राउंड वाला व्यक्ति है. वह पिछले तीन-चार दिनों से कोरबा में मौजूद है और सिविल लाइन थाना इलाके आने वाले पथर्रीपारा मोहल्ले में देखा गया था. फिलहाल युवक को रिमांड पर भेजा गया है.

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले के राहुल सिंह को कुल 32 नग जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है, अन्य बातों की हम जांच कर रहे हैं, विवेचना पूरी हो जाने पर बाकी लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है.- एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर

डॉरमेट्री संचालक भी गिरफ्तार: श्री राम डॉरमेट्री के संचालक बबलू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने बिना किसी वैध दस्तावेज के बाहरी राज्य के युवक को अपने यहां ठहराया. होटल और डॉरमेट्री के लिए स्पष्ट नियम है कि जब भी वहां कोई व्यक्ति रुकता है. तब उससे वैध दस्तावेज लिए जाएं. लेकिन इस प्रकरण में ऐसा नहीं किया गया है. जिसके कारण पुलिस ने डॉरमेट्री का संचालक को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है.

युवती से गेम के जरिए मुलाकात: पुलिस सूत्रों और मोहल्ले के कुछ लोगों से यह जानकारी मिल रही है कि युवक का शहर की युवती से प्रेम प्रसंग था. दोनों की मुलाकात फ्री फायर गेम के जरिया हुई थी. युवक से मिलने के लिए युवती कई बार बिहार जा चुकी है, इस दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद युवक पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर शहर में पहुंच गया, लड़की के परिजनों को भी जानकारी है. एक दिन पहले भी रात के समय युवक को पथर्रीपारा में देखा गया था. संभवत: युवती और उसके परिजनों ने कोरबा के एसपी कार्यालय में शिकायत की है.

डकैती के बाद दूसरी बड़ी वारदात: बीते मंगलवार की रात को बालको थाना के सोनगुड़ा पंजायत में डकैती की बड़ी वारदात हुई थी. पीड़ित परिवार के बयान के अनुसार लगभग 20 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. सभी परिजनों के के हाथ बांधकर मुंह में टेप चिपका दिया गया. कैश और जेवरात सहित कुल साढ़े 11 लाख रुपए की डकैती का अनुमान है. इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, इसी बीच कोरबा शहर में 32 जिंदा कारतूस के साथ पिस्टल लेकर घूम रहा एक युवक मिला है. हालांकि यह दोनों मामले एक दूसरे से अलग-अलग बताये जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.