Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

बिहार चुनाव रिजल्ट पर भूपेश बघेल का तंज, मुख्य चुनाव आयुक्त को दी जीत की बधाई

17

रायपुर: बिहार चुनाव परिणाम से एनडीए और उसके घटक दल जहां गदगद है वहीं कांग्रेस, बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बिहार जीत पर बधाई दी है.

“चुनाव आयोग बीजेपी का सबसे अच्चा सहयोगी”: सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर भूपेश ने लिखा- “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई. आपने बहुत मेहनत की. 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे. 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया, आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए. धांधली पर धांधली। बेहिसाब धांधली। भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता.”

चुनाव आयोग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल: पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज भरे लहजे में कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग ने काम किया है, उससे बेहतर सहयोगी भाजपा को कहीं नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा कि लगातार उठते सवालों के बाद भी चुनाव आयोग मौन है, जिससे जनता का भरोसा टूट रहा है.बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन बिहार चुनाव में जो तस्वीर सामने आई, उससे यह स्पष्ट है कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही. उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी चुनाव आयोग पर सीधा हमला करते हुए कहा “जब आयोग खुद सत्ता पक्ष के साथ चुनाव लड़ेगा, तब परिणाम भी वैसे ही आएंगे जैसा बिहार में दिख रहा है. उन्होंने कहा कि निष्पक्षता का दावा करने वाला आयोग अब जनता का भरोसा खो चुका है.”

आचार संहिता लागू होने के बाद महिलाओं को ₹10,000 देने की घोषणा पर सवाल: सुशील आनंद शुक्ला ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद भी महिलाओं के खातों में ₹10,000 डालने की घोषणा की गई और पैसे भेजे भी गए. कांग्रेस का कहना है कि यह सीधा चुनावी लाभ देने की कोशिश थी, और उसी दिन चुनाव पर रोक लगनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

एसआईआर के बहाने लाखों वोट काटे: कांग्रेस का दावा है कि एसआईआर (स्पेशल रिविजन) प्रक्रिया का गलत तरीके से उपयोग करते हुए लाखों वोट हटाए गए. सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वोट हटाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह एकतरफा और सुनियोजित थी, जिसके कारण परिणाम प्रभावित हुए.उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का परिणाम “लोकतंत्र की हत्या का जनाजा” है, जिसे अब पूरा देश देख रहा है.

“जो नतीजे आए, वे जनता नहीं, सत्ता की पसंद”: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव परिणाम जनता की भावनाओं और जमीन पर दिखाई दिए रुझानों से बिल्कुल अलग हैं. पार्टी का कहना है कि यह परिणाम चुनावी मशीनरी की भूमिका, वोट हटाने की प्रक्रिया और धनबल के अत्यधिक इस्तेमाल का परिणाम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.