Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो... Ballia News: बलिया में बधाई मांगने गई किन्नर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी दी जान; इलाके ... UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तिलक लगाकर... Mahua Moitra: पालतू रॉटवीलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, अप्रैल में होगी ... Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ...

IND vs SA मैच में विवाद! जसप्रीत बुमराह ने टेंबा बावुमा पर किया ‘गंदा कमेंट’, उनके कद का उड़ाया मजाक, मैच रेफरी एक्शन में

6

Jasprit Bumrah vs Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का गेंद से असरदार प्रदर्शन दिखा है. लेकिन, इस दमदार प्रदर्शन के बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा को लेकर गंदे कमेंट करते देखा जा सकता है. बुमराह ने जो कहा वो दरअसल बॉडी शेमिंग के अंतर्गत आता है. उन्होंने वैसा बोलकर टेंबा बावुमा के कद का मजाक उड़ाया है.

बुमराह ने बावुमा को ये क्या कह दिया?

अब सवाल है कि बुमराह ने बावुमा को कहा क्या? ऋषभ पंत के साथ उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो उन्हें बौना कहते दिख रहे हैं. अब बुमराह ने ऐसा जान-बूझकर कहा या जाने-अनजाने में उस बारे में दावे से कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

मैच के दौरान कब घटी ये घटना?

ये मामला कोलकाता टेस्ट में पहले दिन के खेल के साउथ अफ्रीका की इनिंग के 13वें ओवर का है. इस ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने बावुमा को चौंका दिया. गेंद बावुमा के पैड की ऊपर की साइड लगी थी. LBW की जोरदार अपील हुई, जिसे अंपायर ने नकार दिया. अंपायर के इस फैसले को चुनौती देने यानी DRS लेने को लेकर भारतीय खिलाड़ी जब आपस में विचार-विमर्श कर रहे थे, उसी दौरान बुमराह से बावुमा को बौना कहने की गलती हो गई.

ऋषभ पंत ने कहा कि गेंद में हाईट है. उसी के रिप्लाई में बुमराह नो बोला कि बौना भी तो है ये. फिर पंत ने कहा कि वो ठीक है, लेकिन गेंद पैड के ऊपर भी तो लगी है. आखिर में DRS लेने का ख्याल टाल दिया गया. बॉल ट्रैकिंग में भी बाद में देखा गया तो यही पता चला कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर से जा रही थी.

पहले सेशन में बुमराह की घातक गेंदबाजी

कोलकाता टेस्ट के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह का घातक रुप देखने को मिला. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के पहले स्पेल में 7 ओवर में 4 मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट साउथ अफ्रीकी ओपनर्स के रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.