Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

जालंधर में इस बार बर्ल्टन पार्क में नहीं लगेगी पटाखा मार्केट, भड़के व्यापारी

48

जालंधर : इस बार दिवाली पर बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्केट नहीं लगेगी। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखा मार्केट के लिए शहर में दो नई जगहें तय की गई हैं एक चारा मंडी लम्मा पिंड चौक और दूसरी नकोदर रोड पर लायलपुर खालस स्कूल के ग्राउंड में।

वहीं इस फैसले के बाद व्यापारियों में नाराजगी पाई जा रही है। व्यापारियों ने नकोदर रोड वाली जगह पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है और चारों तरफ घनी आबादी है। वहीं यहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है और किसी हादसे की स्थिति में लोगों के लिए सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होगा।

इसके साथ ही व्यापारियों ने सवाल उठाए कि पिछले साल बर्ल्टन पार्क में 150 से अधिक दुकानें लगी थी जबकि जालंधर में 20 के करीब लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता हैं। इसे लेकर प्रशासन का कहना है कि गैर-कानूनी दुकानें इस बार नहीं लगेगी। इसके साथ ही दोनों तय स्थलों पर सुरक्षा और नियमों की पूरी पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर और नगर निगम को आदेश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.