Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

जालंधर में इन जगहों पर बिकेंगे दिवाली पर पटाखे, जान लें कहां कहां

41

जालंधर : जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस दीवाली पर अस्थायी पटाखा मार्किट के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड,में अस्थाई पटाखा मार्किट लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हर साल बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्किट लगती है, लेकिन इस साल वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य के कारण मार्किट नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर द्वारा उपयुक्त स्थानों की व्यवहार्यता जांच के बाद रिपोर्ट पेश की गई। जिसको मुख्य रखते हुए चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड चयन किया गया।

जिला मैजिस्ट्रेट ने संबंधित अथॉरिटी को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर एक्सप्लोसिव रूल्स, 2008 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अग्निशमन अधिकारी को सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पत्र में जारी निर्देशों के अनुसार करने के आदेश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.