Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

महेंद्र KP के बेटे की हुई अंतिम अरदास, डेरा ब्यास प्रमुख समेत कई शख्सियतों ने दी श्रद्धांजलि

28

जालंधर: रविवार को जालंधर में पूर्व सांसद और वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। 13 सितंबर को मॉडल टाउन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में रिच्ची केपी की मौत हो गई थी, जिससे परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है।

अंतिम अरदास में राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों, जालंधर लोकसभा से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस विधायक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सूफी गायक व पूर्व बीजेपी सांसद हंसराज हंस सहित कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई अंतिम अरदास लगभग डेढ़ घंटे चली, जिसमें रिच्ची केपी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में लोग रिच्ची केपी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस हादसे ने जालंधर के राजनीतिक और सामाजिक जगत को झकझोर कर रख दिया है। सरकार के कई मंत्री और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता परिवार के दुख में शरीक हुए हैं।

रिच्ची केपी की मौत ने उनके परिवार सहित समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनकी दो बहनें हैं। हादसा तब हुआ जब रिच्ची अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर लौट रहे थे, तभी मॉडल टाउन के पास सामने से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। क्रेटा कार चालक प्रिंस, जो शेखा बाजार का कपड़ा कारोबारी और जीटीबी नगर का निवासी है, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.