Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

सिर्फ 6981 वोटों में जीत! उपचुनाव में इस नेता ने किया बड़ा कमाल, कांग्रेस-बीजेपी को तीसरे और चौथे नंबर पर धकेला

24

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे. इनके नतीते भी अब सभी के सामने आ चुके हैं. मिजोरम की दम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत दर्ज की है. यहां से डॉ. आर. लालथंगलियाना ने चुनाव जीता है, उन्हें 6981 वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही है. उसे केवल 4587 वोट मिले हैं.

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच राउंड की गिनती पूरी होने पर डॉ ललथांगलियाना को कुल 6981 वोट मिले, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक हैं. यहां कुल मिलाकर 20 हजार वोटर ही हैं. यही वजह है कि चुनाव परिणाम 5 राउंड की गिनती के बाद घोषित कर दिए गए.

एमएनएफ उम्मीदवार ललथांगलियाना के सबसे करीबी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के वनलसाइलोवा रहे हैं. उन्होंने 6419 वोट हासिल किए हैं. उन्होंने शुरुआत से ही टक्कर दी थी. हालांकि वे जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस

कांग्रेस और बीजेपी के प्रदर्शन की बात की जाए तो कांग्रेस उम्मीदवार जॉन रोटलुआंगलियाना इस बार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उन्हें केवल 2394 वोट ही मिले हैं. दूसरी तरफ बीजेपी के लालह्मिंगथांगा को 1541 वोट मिले हैं. जबकि मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (एमपीसी) के के जाम्हिंगथांगा को केवल 50 वोट ही हासिल हुए हैं.

दम्पा में क्यों कराया गया चुनाव?

मिजोरम की दम्पा सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराए गए थे. इसके पीछे की वजह पूर्व विधायक का निधन था. नियम के मुताबिक ऐसी स्थिति में सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी. इसी प्रक्रिया के तहत दम्पा सीट पर वोटिंग हुई और अब नतीजे ने एमएनएफ को बड़ी राजनीतिक बढ़त दिलाई है. पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जीत की घोषणा के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.