Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

मूक बधिर भाई टेक्नोलॉजी से कर रहे मोटी कमाई, परेशानियों के सामने घुटने टेकने वालों के लिए मिसाल

36

छिंदवाड़ा: राहुल बारोकर और उनके भाई न तो बोल सकते हैं और न सुन सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी को जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया. बल्कि टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर एक ऐसा काम शुरू किया, जिससे बेहतर जिंदगी गुजार रहे हैं और छोटी-छोटी परेशानियों पर भी जिंदगी को बेकार समझने वालों के लिए मिसाल बन गए हैं.

मूक बधिर भाई ने टेक्नोलॉजी को बनाया जुगाड़

ईश्वर अगर किसी को शारीरिक रूप से कोई कमजोरी देता है तो उससे कहीं दोगुनी मजबूती भी देता है. कुछ ऐसी ही कहानी है राहुल और उसके भाई की. दोनों भाई न तो सुन सकते हैं और न बोल सकते है. आमतौर पर देखा जाता है कि जब ऐसी स्थिति होती है तो लोग अपनी जिंदगी को बेकार समझ लेते हैं और जीवन जीने का तरीका बदल देते हैं. लेकिन इन दोनों भाईयों ने अपनी कमजोरी को बहाना नहीं बनाया, बल्कि आम लोगों की तरह ही एक फूड डिलीवरी कंपनी में जॉब करना शुरू किया. दोनों का काम इतना बेहतर है कि उनकी रेटिंग 5 में से 4.9 तक है. हर महीने 30 से 40 हजार रुपए की कमाई भी करते हैं.

टेक्नोलॉजी के जरिए कर रहे कमाई

फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले दोनों भाइयों को जब ऑर्डर के लिए कॉल आता है तो होटल या रेस्टोरेंट से लेकर कस्टमर के घर तक मैप के माध्यम से पहुंचते हैं. फिर मोबाइल से ही कस्टमर को मैसेज कर देते हैं, इसमें बोलने और सुनने की जरूरत नहीं पड़ती है. टेक्नोलॉजी ने उनकी जिंदगी को बेहतर बना दिया है.

देखकर कस्टमर को नहीं होता है एहसास

खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहक क्षितिज सक्सेना ने बताया कि “जब उन्हें राहुल ने खाना डिलीवर किया तो बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि यह दिव्यांग है. उन्होंने ऑनलाइन एप के जरिए ही कस्टमर से कांटेक्ट किया और ऑनलाइन पेमेंट भी लिया. बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि फूड डिलीवरी बॉय बोल और सुन नहीं सकते हैं.”

राहुल बारोकर और उसके भाई ने दसवीं तक पढ़ाई की है. आगे भी पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पढ़ाई रुक गई. ईटीवी भारत ने जब राहुल से पूछा तो राहुल ने अपने मोबाइल के नोटपैड में लिखकर बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. काम की तलाश पर जाते थे तो दिव्यांगता के कारण कोई काम नहीं देता था.

लेकिन फिर फूड डिलीवरी जैसे काम शहर में शुरू हुए और इनमें मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए काम करने के तरीके ने उनकी जिंदगी में बदलाव ला दिया. अब मोबाइल में आसानी से काम करके अच्छी कमाई कर ले रहे हैं. जिससे परिवार बेहद खुश है. राहुल ने बताया कि, ”कुछ दिन बाद उसकी शादी भी होने वाली है उसकी होने वाली पत्नी भी बोल और सुन नहीं सकती है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.