Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘सिर्फ घोषणा न करें… काम करके दिखाएं’, लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस विधायक का तंज

38

भोपाल। आज पीएम मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ दौरे पर हैं। झाबुआ पहुंच पीएम मोदी जनजातीय सम्मेलन में 3 राज्यों के लोगों को संबोधित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को 7550 करोड़ रुपए की सौगात भी दी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह चुनावी दौरा है। वहीं पीएम मोदी के इस दौरे से पहले झाबुआ में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस के झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने तंज कसा है।

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि झाबुआ को नर्मदा का पानी कब मिलेगा? डॉ विक्रांत भूरिया ने PM मोदी से मांग की। डॉ भूरिया ने कहा कि जब गुजरात को नर्मदा का पानी मिल सकता है तो झाबुआ को अभी तक नर्मदा का पानी क्यों नही मिला? वहीं कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि पीएम मोदी प्रचार और भाजपा के लिए आये हैं। सिर्फ घोषणा न करें… काम करके दिखाएं। राजनीति अपनी जगह लेकिन जनता के काम होने चाहिए। पीएम मोदी आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण करें। नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है लेकिन झाबुआ को नहीं मिलता। झाबुआ को नर्मदा का पानी मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.