धमतरी में शिक्षक का व्हाट्सएप स्टेटस बना सस्पेंशन का कारण, स्कूल में किताबों की कमी बताना पड़ा महंगा
धमतरी: जिले में स्कूल के हालात का स्टेटस लगाना एक शिक्षक के लिए सस्पेंशन का कारण बन गया. स्टेटस में वे बच्चों की पीड़ा को लेकर शासन प्रशासन को कोस रहे थे. पुस्तक नहीं मिलने की परेशानी बयां कर रहे थे. इसी बीच बीच शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले शिक्षक ढालूराम साहू को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल निलंबित कर दिया. अधिकारी इसे सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन बता रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.