Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

करोड़ों का काला कारोबार! इंसान के बालों के बिजनेस में बड़ा खेल, ED की रेड में खुली इस कंपनी की पोल

5

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दीमापुर सब-जोनल ऑफिस ने 4 नवंबर को नागालैंड, असम और तमिलनाडु में 7 जगहों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई Foreign Exchange Management Act (FEMA), 1999 के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में की गई. मामला M/s Imsong Global Suppliers Co. नाम की कंपनी से जुड़ा है, जो नागालैंड में है और दावा करती है कि ट्यूनिशिया और इटली को इंसानों के बाल एक्सपोर्ट करती है.

ईडी को जानकारी मिली थी कि कंपनी के विदेशी लेन-देन संदिग्ध हैं. इसके बाद छापेमारी की गई. जांच में सामने आया कि इस कंपनी को इटली और ट्यूनिशिया की कंपनियों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी रकम मिली है. मगर, इतनी बड़ी राशि मिलने के बावजूद कंपनी ने अब तक अपने निर्यात से जुड़े जरूरी दस्तावेज जैसे शिपिंग बिल, इनवॉइस, आदि बैंक को तय समय सीमा में नहीं दिए. यह आरबीआई के नियमों और FEMA कानून का उल्लंघन है.

पूरे मामले में दिलचस्प बात तो ये है

जांच में यह भी पता चला कि Imsong Global Suppliers Co. ने जो विदेशी रकम ली, उसे उसने M/s Inchem India Private Limited नाम की दूसरी कंपनी को भेजी. यह रकम मानव बाल की खरीद के नाम पर भेजी गई थी. दिलचस्प बात यह है कि Inchem India Pvt. Ltd. कई सालों से बंद पड़ी थी, लेकिन 2015 में दोबारा शुरू की गई, उसी समय जब Imsong Global को विदेशी रकम मिलना शुरू हुई.

इससे ईडी को शक हुआ कि इस कंपनी को सिर्फ पैसे के लेन-देन के लिए फर्जी रास्ते (conduit) के रूप में चालू किया गया था. इसके बाद यह पैसा चेन्नई की कुछ कंपनियों में भेजा गया जो मानव बाल के व्यापार से जुड़ी बताई जाती हैं, लेकिन जांच में यह साबित नहीं हो पाया कि असल में कोई खरीद-फरोख्त हुई भी थी या नहीं.

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई

ईडी की जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. Inchem India Pvt. Ltd. के एक निदेशक ने बताया कि उन्हें कंपनी के कामकाज के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है और वे सिर्फ नाम इस्तेमाल करने के बदले वेतन पाते हैं. छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत ज़ब्त किए हैं. अब इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.