Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल गांधी के आरोपों पर नया मोड़: कांग्रेस ने कहा- ‘हम SC नहीं जाएंगे’, चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट खुद ले मामले पर संज्ञान

17

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कथित वोट चोरी के का तीसरी बार खुलासा करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकती है. अब एक नई जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने के मूड में नहीं दिख रही है, बल्कि वो चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले का स्वतः संज्ञान ले.

राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का दावा करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन बीजेपी और चुनाव आयोग हर बार की तरह राहुल के दावों को भ्रामक बताकर सुप्रीम कोर्ट जाने की चुनौती दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने तय किया है कि सियासी क्षेत्र में है, उसका काम जनता और देश की संस्थाओं के सामने तथ्यों को रखकर उन्हें जागरूक करना है.

बिहार एसआईआर मामला SC में लंबित

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सप्पल ने टीवी 9 भारतवर्ष से साफ कहा कि, सरकार के साथ एक संवैधानिक संस्था लोकतंत्र को कमजोर कर रही है तो बाकी संवैधानिक संस्थाओं को खुद इसका संज्ञान लेना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस को इस बात की शिकायत है कि बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर वो सुप्रीम कोर्ट गई, कुछ राहत भी मिली, लेकिन फैसला आया नहीं और उसी वोटर लिस्ट पर आज बिहार में वोटिंग हो रही है.

मीडिया के जरिए SC के सामने रखे सारे तथ्य

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर का मामला लंबित है और चुनाव आयोग ने बेधड़क देशभर के अन्य राज्यों में एसआईआर की प्रकिया शुरू कर दी है. इसलिए कांग्रेस कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट के सामने मीडिया के जरिए सारे तथ्य राहुल गांधी ने रख दिए हैं और वो इसका खुद संज्ञान लेता है तो हम स्वागत करेंगे.

राहुल गांधी भी बोले थे- सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है

कांग्रेस की ये राय अब खुलकर सामने आई है, हालांकि राहुल गांधी से पीसी में अपने तथ्यों के साथ जब सुप्रीम कोर्ट जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में सिर्फ इतना ही कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट भी सब देख रहा है. राहुल के इस बयान के बाद से माना जा रहा था कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी. अब कांग्रेस ने बयान जारी कर यह साफ भी कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.