Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत में पहली बार! इस अनोखे अंदाज में दिखाई जाएगी ‘महाभारत’, डांस-म्यूजिक और आर्ट फॉर्म से जीवंत होगा हर किस्सा

16

भोपाल: बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत की याद तो होगी आपको, जिसके जरिए आम लोग भी इस महागाथा के चरित्रों से रुबरु हुए थे. लेकिन अब महाभारत भारत की कला और संस्कृति के हर रूप में दिखेगा. भोपाल में शुक्रवार से अगले नौ दिन महाभारत के इस समागम में पूरे देश की अलग-अलग कला विधाओं में महाभारत के प्रसंग मंच पर उतरेंगे. और कैनवास पर दिखाई देगा, महाभारत काल का हर प्रसंग.

युद्ध केवल जीत हार नहीं देते, वो सभ्यताएं नष्ट कर जाते हैं. वीर भारत न्यास के आयोजन की थीम ये है कि जब दुनिया के कई देश युद्ध की विभीषिका में हैं तब ये संदेश बेहद प्रासंगिक है कि अहिंसा का मार्ग क्यों जरूरी है. युद्ध जरूरी है अगर तो उसका खामियाजा किस रूप में आसने आते हैं, इस समागम में ये पन्ने भी खोले जाएंगे. केवल भारत, इंडोनेशिया, जापान और श्रीलंका के कलाकार महाभारत को मंच पर रचेंगे. इस नौ दिन के आयोजन में महाभारत को युद्ध स्थल से कहीं आगे समझने का प्रयास होगा.

महाभारत केवल एक युद्ध की गाथा नहीं, आने वाली पीढ़ियों को सबक

“महाभारत का सार और श्री कृष्ण के संदेश आज भी सामयिक हैं. दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में जब हम युद्ध की विभीषिका को देख रहे हैं तो महाभारत के जरिए ये समझने की जरूरत है कि युद्ध हमें क्या दे जाते हैं. कौन से परिणाम हैं जिन्हें फिर आगे आने वाली पीढ़ियों को भुगतना होता है.”तिवारी कहते हैं, महाभारत में श्री कृष्ण के संदेश देखें तो पहला प्रयास उनका मानवता के हक में था और युद्ध के विरोध में. लेकिन जब युद्ध निश्चित हो गया तो फिर उन्होंने अर्जुन से कहा, सामने सगे-संबधी हों हाथ नहीं कांपने चाहिए. महाभारत में एक युद्ध रणभूमि पर था लेकिन कितने युद्ध मन के भीतर चल रहे थे.

पीटर ब्रुक की महाभारत भी दिखाई जाएगी

श्री राम तिवारी कहते हैं, “आज से भोपाल के भारत भवन में शुरू हो रहा महागाथा महाभारत असल में नौ दिन तक चलने वाला देश का पहला ऐसा समागम है, जिसमें महाभारत के हिस्से और किस्से देश की अलग-अलग कला और सांस्कृतिक विधाओ में सामने होंगे.

विषय एक है महाभारत. वो नाट्य रूप में भी मंचित होगा और नृत्य नाटिकाओं में भी. लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण होगा पीटर ब्रुक की महाभारत. जो असल में 1985 में तैयार हुआ एक नाटक था. बाद में 1989 में फिल्म में तब्दील हुआ. नौ घंटे में तैयार हुआ ये स्टेज प्रोडक्शन जिसमें महाभारत को आज के दौर के हिसाब से तब्दील किया गया.

भारत भवन के रंगमंडल का हिस्सा रहे थियेटर आर्टिस्ट अनूप जोशी बंटी बताते हैं, “ये इत्तेफाक है कि जिस भारत भवन में महाभारत महागाथा में पीटर ब्रुक की महाभारत फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है. वहां उन्होने खुद निर्देशन भी किया है.”

भारत नहीं दुनिया के ये देश भी मंच पर महाभारत रहेंगे

श्री राम तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में केवल भारत ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, जापान और श्रीलंका जैसे देशों के ग्रुप भी यहां अपनी प्रस्तुति देंगे. इस तरह से इस समागम में दुनिया की भी भागीदारी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.