Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

महिला वर्ल्ड कप: छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को 10 लाख रुपये सम्मान राशि

22

रायपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है. छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है.

आकांक्षा सत्यवंशी कौन है: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की रहने वाली आकांक्षा सत्यवंशी की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अभूतपूर्व उपलब्धि पर बड़ा योगदान है. आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ है. आकांशा ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने 10 लाख देने का किया ऐलान: सीएम साय ने कहा “आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं. उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार ने 10 लाख की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है.”

सीएम ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित: विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी की यह सफलता छत्तीसगढ़ की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है. यह उनकी मेहनत, निष्ठा और संकल्प का परिणाम है, जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. सीएम साय ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर काम कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ से और भी ऐसी प्रतिभाएं निकलें जो देश का नाम विश्व में रोशन करें. बता दें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप देश के नाम किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.