Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

धमतरी में गुरु नानक देव जयंती की धूम, सिंधी समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

24

धमतरी: प्रकाश उत्सव के मौके पर जिले में सुबह से लेकर देर शाम तक सिख समाज और सिंधी समाज ने विभिन्न आयोजन किए. बुधवार की देर शाम सिंधी समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए. श्री गुरुनानक देव जी के भजनों पर थिरकते हुए सिंधी समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए. इस दौरान सर्व समाज के लोगों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.

धमतरी में गुरु नानक देव जयंती: सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां जन्मोत्सव प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया. शहर के मकई चौक स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ हुआ. प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन शहर की गुरुद्वारे में किया गया. इस दौरान सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में गुरुद्वारे पहुंचकर निशान साहब की सेवा में सहयोग किया.

सिंधी समाज ने निकाली शोभा यात्रा: गुरुद्वारे में संगत में सभी ने गुरुवाणी का श्रवण किया और शबद कीर्तन में लीन रहे. सिंधी समाज ने अपने प्रतिष्ठानों को दिनभर बंद रखा . पूरे दिन अलग-अलग आयोजन हुए. सिंधी समाज ने देर शाम शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें बच्चे युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए. शोभायात्रा आमापारा से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए वापस आमापारा स्थित पूज्य सिंधी समाज भवन पहुंची.

सिंधी समाज के लोगों ने बताया कि प्रकाश पर्व जिले भर में एकता, भाईचारा और सेवा भावना का संदेश देते हुए संपन्न हुआ. शहर में प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी. गुरु नानक देव जन्मोत्सव संबंधी प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी, पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए और गुरु नानक देव जी का जमकर जयघोष लगाए.

बताया गया कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, 15वीं शताब्दी के अंत में गुरु नानक देव जी ने पंजाब में सिख धर्म स्थापित किया. यह धर्म मानवता, समानता, निस्वार्थ सेवा और एक ईश्वर की भक्ति पर केंद्रित है. गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों, करुणा और सादगी से मानवता को एक नई दिशा दी. गुरु नानक देव जी ने अपने पूरे जीवन काल में लोगों को प्रेम, सत्यता, सेवा और समानता की दिशा दिखाई. उन्होंने लोगों को सिखाया कि सच्ची भक्ति पूजा और उपवास से नहीं, बल्कि जरुरतमंदों की मदद और स्वयं की ईमानदारी से होती है. सच्चे भक्त वहीं होते हैं जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.