Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

कैमरे के पीछे वंशिका का घिनौना चेहरा! जिस मां ने पाला, उसी को पीटा, वायरल वीडियो ने खोली मशहूर यूट्यूबर की पोल

4

उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली फेमस यूट्यूबर वंशिका एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार न तो वो अपने गाने की वजह से चर्चा में आई हैं और ना ही डांस की वजह से बल्कि मारपीट की वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि वंशिका पर अपनी ही मां के साथ हाथापाई करने का गंभीर आरोप लगा है और ये आरोप उनके ही माता-पिता ने लगाया है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद वंशिका के व्यवहार में बदलाव आ गया है. उन्होंने ये भी कहा कि वंशिका ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल देने की धमकी दी.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वंशिका अपनी मां के साथ मारपीट करती नजर आती हैं. वो उनसे कहती नजर आती है कि ये मेरा प्लॉट है, मेरा घर है. पहले तो दोनों के बीच खूब बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वंशिका ने अपनी मां पर हाथ उठाया, उन्हें मारा-पीटा. अब जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उसे देखकर लोग भड़क गए. वंशिका के पड़ोसियों ने भी घर में झगड़े की पुष्टि की है. लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें आए दिन झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं.

क्या है झगड़े की वजह?

दावा किया जा रहा है कि वंशिका का अपने ही माता-पिता के साथ झगड़े की वजह एक प्लॉट का मालिकाना हक है. वंशिका के परिजनों का कहना है कि उसने जबरदस्ती प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की, जबकि उसके माता-पिता का कहना है कि जब उन्होंने वंशिका का विरोध किया तो उसने उन्हें घर से निकालने की धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की.

वंशिका के मैनेजर पर भी लगा है आरोप

वंशिका की मां कहती हैं, ‘हिमांशु इसका मैनेजर है. 2 साल से उसी के साथ रहती है. उसकी बहू बनी हुई है. इसकी कमाई का सारा पैसा हिमांशु खा रहा है. अब हमें घर से भगाकर कब्जा करना चाहती है’. परिजनों का आरोप है कि हिमांशु ने ही वंशिका को गुमराह करके घरवालों से दूर किया. वंशिका की मां का कहना है कि पहले उनकी बेटी बहुत सीधी थी, लेकिन हिमांशु के आने के बाद वो पूरी तरह से बदल गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.