Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में की संभागीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..

46

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जिला मुख्यालय उज्जैन पर संभागीय बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। उज्जैन विकास की योजनाओं पर उन्होंने मंथन किया। उज्जैन में कैबिनेट मीटिंग करने की घोषणा सीएम शनिवार रात ही भरे मंच से कर चुके हैं। प्रदेश के अन्य तीर्थ क्षेत्रों में भी कैबिनेट हो सकती है।

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव एक्टिव मोड में आ गए हैं। रविवार सुबह 10: 30 बजे उन्होंने प्रशासनिक संकुल हॉल में संभाग के सभी कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों के साथ उज्जैन विकास की योजनाओं पर चर्चा की। 2028 में सिंहस्थ का आयोजन भी होगा। इसके मद्देनजर सरकार अभी से सजग हो गई है। बैठक में सीएम ने सभी अधिकारियों से विकास की योजनाएं मांगी। बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदी के विकास संकल्प को पूरा करना है। विकास को लेकर सभी संभागों की बैठक होगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और यहां पर उन्होंने रोड़ शो किया था। इसके बाद उन्होंने उज्जैन में रात बिताई और सुबह वह संघ कार्यालय पहुंचे यहां पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की इसके बाद सीएम कोठी स्थित संकुल भवन पहुंचे और यहां दो अलग-अलग संभागीय बैठक में शामिल हुए। पहली बैठक में संभाग के एसपी और आईजी, कलेक्टर शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.