Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

MP में अजीब घटना शराबी युवक के ऊपर से गुजर गई कालका एक्सप्रेस बाद में उठ खड़ा हुआ

36

हरदा। शराब के नशे में एक युवक ट्रेक पर लेट गया और उसके ऊपर से यात्री ट्रेन गुजर गई। ट्रेन जैसे ही आगे निकली शराबी युवक उठकर खड़ा हो गया। युवक को कुछ भी नहीं हुआ। मामला स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक दिन पहले का है, जिसका बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है।

जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया। पूरी ट्रेन धड़धड़ाते हुए युवक के ऊपर से निकल गई। यह दृश्य देख स्टेशन पर खड़े यात्री भी सन्न रह गए। बाद में शराबी युवक को स्टेशन से बाहर किया गया। जो ट्रेन युवक के ऊपरसे गुजरी वह कालका सुपरफास्ट क्रमांक 22455 बताई गई।

हालांकि रेलवे अधिकारी अभी खुलकर नहीं बोल रहे हैं कि ट्रेन कौन सी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन आने से पहले युवक ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन के गुजरने के बाद युवक फिर खड़ा हो गया और उसे कुछ नहीं हुआ।

स्टेशन मास्टर आरपी राय ने बताया कि मंगलवार शाम युवक ट्रैक पर लेट गया। इसी दौरान उसके ऊपर से यात्री ट्रेन गुजर गई हालांकि उसे कुछ नहीं हुआ। जैसे ही ट्रेन गुजरी वहां मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाकर भगा दिया। युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।

जिम्मेदारों को नहीं लगी भनक

इस मामले की भनक जीआरपी या आरपीएफ को नहीं लगी। जबकि दोनों के थाने रेलवे स्टेशन पर ठीक आमने सामने ही हैं। गुजरने के बाद लोगों ने शराबी युवक को फटकार गई। लोगों ने इस घटना का 54 सेकंड का वीडियो बहुप्रसारित अब हो रहा है।

उठ रहे सुरक्षा पर सवाल

रेलवे स्टेशन पर पहले भी कई बार सुरक्षा को लेकर चूक सामने आ चुकी है। कई बार ट्रेनों के सामने मवेशी आ चुके हैं। इसके अलावा अब यह घटना होने से स्टेशन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.