Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

आचार्य चाणक्य की सीख: मनुष्य के जन्म से पहले ही तय हो जाती हैं ये 5 बातें, जानें कौन-कौन सी हैं वे बातें

26

आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान राजनीतिक और दार्शनिक थे. आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने जीवन को समझने और सफल बनाने के कई अद्भुत मंत्र दिए हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां बहुत प्रसिद्ध हैं. उनका कहना था कि मनुष्य जीवन सिर्फ कर्मों पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि कुछ बातें मनुष्य के जन्म से पहले ही तय की जाती हैं.

ये बातें व्यक्ति का भाग्य, परिस्थितियां और जीवन की दिशा तय करती हैं. आइए आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं, वो पांच बातें जो मनुष्य के जीवन में उसके जन्म से पहले ही लिखी जा चुकी होती हैं.

उम्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार, हर इंसान की आयु उसके जन्म लेने पहले ईश्वर तय कर देता है. जब बच्चा मां के गर्भ में होता है, तभी भगवन ये लिख देते हैं कि वो कितने समय तक धरती पर समय बिताएगा. इसका अर्थ ये है कि हर इंसान की मौत का समय निश्चित होता है. चाणक्य कहते हैं कि उम्र न कोई ले सकता है, न कोई इसको टाल सकता है.

मृत्यु

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मृत्यु का समय भी इंसान के जन्म लेने से पहले ही लिख दिया जाता है. कोई ये नहीं जान सकता है कि उसकी मृत्यु कब, कहां और किन हालातों में होगी. मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है, जिसे कभी झुठलाया नहीं जा सकता. आचार्य चाणक्य के अनुसार, मृत्यु का डर इंसान को कमजोर बनाता है, लेकिन जब इंसान समझ लेता है कि ये पहले से तय है, तो डरने की वजह नहीं रह जाती.

कर्म

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान का जीवन उसके कर्मों से बनता है. आज जो इंसान जैसा है वो उसके पिछले जन्मों के कर्मों का परिणाम है. यही नहीं इंसान के आज के कर्म ये तय करेंगे कि वो आगे क्या बनेगा. इंसान के कर्मों का फल उसके गर्भ में आने से पहले निश्चित कर दिया जाता है. जीवन की कठिनाइयां इंसान के पिछले कर्मों का परिणाम हैं. इसका अर्थ ये नहीं कि इंसान का भाग्य खराब है.

आर्थिक स्थिति

चाणक्य कहते हैं कि इंसान की आर्थिक स्थिति भी उसके जन्म से पहले ही तय कर दी जाती है. इसका अर्थ ये है कि किसी के जीवन में कितना धन और संपत्ति आएगी, ये सब पहले ही निश्चित किया जा चुका होता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि इंसान को मेहनत करनी छोड़ देनी चाहिए.

शिक्षा और ज्ञान

हर इंसान की बुद्धि, समझ और सीखने की क्षमता भी उसके जन्म लेने से पहले ही तय कर दी जाती है. हर इंसान में में एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, जिसे पहचानकर और सही दिशा में कोशिश करके वो अपने ज्ञान को और बढ़ा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.