Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

AI वीडियो की दुनिया में बड़ा धमाका! OpenAI का Sora App अब Android फोन में भी चलेगा, धड़ल्ले से बनाएं AI वीडियो

21

ओपनएआई का धमाकेदार Sora ऐप अब Android यूजर्स के लिए भी लॉन्च हो गया है. यह वही AI वीडियो जनरेशन ऐप है जिसने iOS पर लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया था. हालांकि, फिलहाल ये ऐप सिर्फ 7 देशों में उपलब्ध है और भारत के लिए इसकी उपलब्धता को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसके बावजूद दुनिया भर के Android यूजर्स इसके शानदार फीचर्स और वायरल कंटेंट जनरेशन क्षमता की वजह से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

Sora App अब Android पर: कहां उपलब्ध है?

OpenAI ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि Sora ऐप अब Google Play Store पर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है. हालांकि यह ऐप अभी सिर्फ अमेरिका, कनाडा, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम में लॉन्च किया गया है. भारत में रोलआउट को लेकर कोई टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है. भारत OpenAI के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है, लेकिन फिर भी भारतीय यूजर्स को इस ऐप के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

क्या है Sora App? कैसे करता है काम?

Sora एक AI-पावर्ड शॉर्ट वीडियो जनरेशन ऐप है जो यूजर्स को टेक्स्ट या इमेज से 60 सेकेंड तक के क्रिएटिव वीडियो बनाने की सुविधा देता है. यह ऐप OpenAI के एडवांस्ड Sora 2 मॉडल की मदद से ऑटोमेटिकली वीडियो के साथ साउंडट्रैक भी जोड़ता है. Android वर्जन में वही सभी फीचर्स हैं जो iPhone ऐप में पहले से उपलब्ध थे, जिसमें AI कैमीओ जैसी इंटरैक्टिव फीचर्स भी शामिल हैं.

सिर्फ वीडियो नहीं, बनाएंगे कैमीओ और रीमिक्स भी

Sora में यूजर्स न सिर्फ वीडियो बना सकते हैं, बल्कि उनमें अपनी या दोस्तों की तस्वीरों के जरिए कैमीओ भी जोड़ सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स पहले से बने वीडियो को रीमिक्स कर सकते हैं और खास स्टाइल्स, थीम्स और इफेक्ट्स भी लगा सकते हैं. जनरेटेड वीडियो को सीधे Instagram, TikTok, YouTube या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करना भी बेहद आसान है.

Free vs Paid: किन्हें क्या मिलेगा?

Sora के फ्री वर्जन में यूजर्स को बेसिक वीडियो जनरेशन फीचर्स मिलते हैं, लेकिन तेज प्रोसेसिंग और लैंगर वीडियो बनाने के लिए ChatGPT Plus यूजर्स को एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलता है. ChatGPT Plus सब्सक्राइबर्स Sora में ज्यादा लंबी और हाई-क्वालिटी वीडियो बना सकते हैं. यह मॉडल अब क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है.

विवादों में भी घिरा Sora: Deepfake और Copyright को लेकर चिंता

लॉन्च के कुछ समय बाद से ही Sora ऐप को डीपफेक और कॉपीराइट से जुड़े मामलों में आलोचना का सामना करना पड़ा था. खासकर तब जब कुछ यूजर्स ने Martin Luther King Jr. जैसे प्रसिद्ध हस्तियों के अपमानजनक डीपफेक वीडियो बना डाले. शुरुआत में OpenAI ने ‘opt-out’ पॉलिसी लागू की थी, लेकिन विवाद के बाद अब इसे ‘opt-in’ में बदल दिया गया है, ताकि कॉपीराइटेड कंटेंट का गलत इस्तेमाल रोका जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.