Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

उज्जैन सिंहस्थ 2028: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! 7 जोन और 22 सड़कों के साथ बन रहा है मेला क्षेत्र का मास्टरप्लान

22

मध्य प्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सरकार की ओर से इस महापर्व को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य कर रहे हैं. शहर में सड़कों, पुलों और घाटों का निर्माण तेजी से हो रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. अनुमान है कि इस महाकुंभ में लगभग 30 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, जिसके मद्देनज़र कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

मुख्य रूप से सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना और कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना को सिंहस्थ की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिंहस्थ मेला अधिकारी एवं संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुसार, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना पर 614.53 करोड़ रुपये की लागत से कार्य हो रहा है. इसके अंतर्गत सेवरखेड़ी में एक बैराज का निर्माण किया जा रहा है, जिससे मानसून के दौरान 51 मिलियन घनमीटर जल को लिफ्ट कर सिलारखेड़ी जलाशय में संग्रहित किया जाएगा. परियोजना का उद्देश्य वर्षा ऋतु में संचित जल का उपयोग कर शिप्रा नदी को वर्षभर प्रवाहमान बनाए रखना है. इससे सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के स्नान हेतु पर्याप्त और स्वच्छ जल उपलब्ध रहेगा.

इस परियोजना में ग्राम सेवरखेड़ी में 1.45 मिलियन घनमीटर क्षमता का बैराज बनाया जा रहा है, जिससे 3 मीटर व्यास की 6.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से जल सिलारखेड़ी जलाशय तक पहुंचाया जाएगा. वहीं, 1.8 मीटर व्यास की 7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन द्वारा आवश्यकता अनुसार यह जल वापस शिप्रा में छोड़ा जाएगा. परियोजना को 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 5 वर्ष तक संचालन और रखरखाव का प्रावधान भी शामिल है.

शिप्रा नदी को कैसे रखा जाएगा साफ?

ॉइसके साथ ही कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है. इसका उद्देश्य शिप्रा नदी को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है. इसके तहत कान्ह नदी को डाइवर्ट कर उससे निकलने वाले अशुद्ध जल को शिप्रा में मिलने से रोका जाएगा. इस योजना में लगभग 30 किलोमीटर लंबी भूमिगत नहर (कट एंड कवर पद्धति से) बनाई जा रही है. इसके लिए चार बड़े शाफ्ट (कुआंनुमा संरचनाएं) तैयार किए जा रहे हैं, जिनसे जेसीबी और डंपर जमीन के अंदर जाकर नहर की सफाई कर सकेंगे.आगामी सिंहस्थ में 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से स्नान की सुविधा मिल सके. पैदल आवागमन कम करने के लिए एमआर 22 रोड तैयार किया जा रहा है, जो अधिकांश घाटों को जोड़ेगा. वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए दत्त अखाड़ा घाट के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है, जिससे वे सीधे रंजीत हनुमान या त्रिवेणी क्षेत्र के घाटों तक पहुंच सकेंगे. संपूर्ण मेला क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित किया जाएगा—दत्त अखाड़ा में 3, महाकाल क्षेत्र में 1, मंगलनाथ क्षेत्र में 2 और कालभैरव क्षेत्र में 1 जोन.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.