Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

11 करोड़ जीतने के बाद सब्जी वाले ने किया यह बड़ा ऐलान, जीत लिया सभी का दिल

20

कहते हैं किस्मत कब, कहाँ और किस पर मेहरबान हो जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही हुआ जयपुर के एक आम सब्जीवाले अमित सेहरा के साथ, जो अब 11 करोड़ रुपए की दीवाली बंपर लॉटरी जीतकर रातों-रात करोड़पति बन गए। पर अमित की कहानी को ख़ास बनाता है उनका दिलदार फैसला। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले दोस्त की दो बेटियों की शादी के लिए 51-51 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

अमित बताते हैं कि वह बठिंडा किसी काम से आए थे, वहीं उन्होंने मज़ाक-मज़ाक में एक लॉटरी टिकट खरीद लिया।
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये टिकट मेरी ज़िंदगी ही बदल देगा। बस किस्मत ने वो कर दिखाया, जो मैंने सपने में भी नहीं सोचा था,”। उन्होंने कहा — “मेरे दोस्त ने मेरे मुश्किल वक्त में साथ नहीं छोड़ा, अब मैं चाहता हूं कि मेरे अच्छे वक्त में वो और उसका परिवार भी खुश रहे।”उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग कह रहे हैं — “पैसे से अमीर तो बहुत हुए, पर अमित जैसा दिल सबके पास नहीं होता।”

बता दें कि 31 अक्टूबर को पंजाब सरकार की दीवाली बंपर लॉटरी का ड्रॉ निकला था। पहले इनाम की राशि थी ₹11 करोड़, और भाग्यशाली टिकट अमित सेहरा के नाम निकला। कई दिनों तक बठिंडा की एजेंसी विजेता की तलाश करती रही और अब आखिरकार अमित का नाम सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.