Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुआ पाकिस्तान! सीमा पार से पहुंचा यह संदिग्ध सामान

15

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ की सतर्कता से एक बड़ा सुरक्षा खतरा टल गया। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने गश्त के दौरान सीमावर्ती गांव रौड़ा वाला खुर्द और चक अल्ला बख्श के इलाके में एक पिस्तौल और मिनी ड्रोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह मेड इन पाकिस्तान बताया जा रहा है।

बीएसएफ ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से उड़ा और किसने इसे रिसीव करना था। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन भारत में किसके लिए भेजा गया था। संभावना जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी या किसी आतंकी नेटवर्क को सप्लाई करने की कोशिश की जा रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.