Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बिलासपुर में दर्दनाक ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की भीषण टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल

22

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. जहां मंगलवार शाम जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड बिलासपुर (68733) मेमू लोकल ट्रेन की एक मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर लगभग शाम 4 बजे हुआ है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हुई है और 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मौके पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारण अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. रेलवे ने सभी संसाधनों को घटनास्थल पर भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल, टक्कर कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहत दल मौजूद हैं.

आमने-सामने से हुई टक्कर

बताया जा रहा है कि गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है जिसमें पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गईं हैं. जब यह हादसा हुआ तो ट्रेनों के टकराने की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. स्थानीय लोग दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया. टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. इसमें कई लोग घायल हो गए जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने इलाज के लिए पहुंचाया है. घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ ही बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. रेलवे की मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. रेलवे ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जिनमें चंपा जंक्शन 808595652, रायगढ़ 975248560, पेंड्रा रोड 8294730162 हैं. यात्री किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.