Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हाथ से हथकड़ी खिसकाकर थाने से फरार बदमाश ससुराल से गिरफ्तार

31

भोपाल। एक हफ्ता पहले सुबह छह बजे हाथ से हथकड़ी खिसकाकर बैरागढ़ थाने से फरार हुए चोरी के आरोपित को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपित को सीहोर जेल से पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। लेकिन वह बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

विदिशा के इंद्रवास गांव का रहने वाला है आरोपित

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम इन्द्रवास थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र गणेशराम अहिरवार के खिलाफ बैरागढ़ थाने में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है। तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला था कि राजकुमार चोरी के एक मामले में सीहोर जेल में बंद है। पुलिस सीहोर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कराने के बाद उसे सीहोर जेल से बैरागढ़ थाने ले आई थी। 26 नवंबर को सुबह करीब छह बजे राजकुमार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस की टीमें फरार कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह सर्चिंग कर रही थीं।

मुखबिर से मिली थी सूचना

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फरार बंदी राजकुमार रायसेन जिले के ग्राम देवनगर में अपनी ससुराल में छिपा हुआ है। इस आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.