Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

नोएडा: 25 घंटे तक युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, 35 लाख लेकर आरोपी फरार

52

उत्तर प्रदेश के नोएडा से साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने पीड़ित को 25 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट किया और इसके बाद 35 लाख रुपये ऐंठ लिए. आरोपियों ने पीड़ित को यह कहकर डराया था कि उनके नाम पर एक पार्सल मिला है, जिसमें ड्रग्स को रखकर तस्करी की जा रही थी. फिलहाल पीड़ित युवक ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है.

घटना नोएडा के सेक्टर 31 की है. पीड़ित युवक का नाम हेमंत छाबड़ा है. हेमंत के मुताबिक, एक मई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. कॉल पर मौजूद शख्स ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया था. शख्स ने हेमंत से कहा कि उनके नाम से एक पार्सल है, जिसे मुंबई में एक्साइज विभाग ने पकड़ लिया है. पार्सल में ड्रग्स, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड समेत कई चीजें हैं. इस दौरान शख्स ने हेमंत से पूछा कि यह कैसे हुआ. शख्स ने हेमंत की कॉल मुंबई में अंधेरी पूर्व में स्थित सीबीआई के एक अधिकारी के पास ट्रांसफर करने का नाटक किया.

किया डिजिटल अरेस्ट

कॉल ट्रांसफर होने पर अधिकारी ने हेमंत को बताया कि उनके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है. साथ ही कहा कि यह मामला आंतकवादी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है. उसने हेमंत से कहा कि वर्तमान में एक पार्टी के नेता मोहम्मद इस्लाम मालिक जेल में हैं. यह पार्सल मुंबई से ताइवान भेजा जा रहा था. बातचीत के दौरान कॉल करने वालों ने कहा कि हेमंत जांच पूरी होने तक डिजिटल अरेस्ट हैं. इसीलिए वह किसी से सम्पर्क नहीं कर सकते. अगर उन्होंने किसी को बताया तो उन्हें और उनके परिवार वालों को इससे खतरा हो सकता है.

ऐसे ऐंठे पैसे

हेमंत के मुताबिक, आरोपियों ने स्काइप वीडियो कॉल के जरिए हेमंत को लगभग 25 घंटों तक डिजिटलअरेस्ट रखा. कॉल करने वालों ने कहा कि वह उन्हें निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर हेमंत सहयोग नहीं करेंगे तो उनके घर पर पुलिस भेजकर गिरफ्तार कर लेंगे. आरोपियों ने हेमंत को दो बार डराकर 35 लाख रुपये ऐंठ लिए और कॉल कट कर दिया, जिसके बाद घबराए हेमंत को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ. हेमंत ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.