Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

‘इसके लिए तुम खुद जिम्मेदार’… छात्रा से हाई कोर्ट के जज ने कहा, रेप के आरोपी को दी जमानत

32

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने छात्रा से बलात्कार के आरोपी को जमानत दे दी. छात्रा ने आरोप लगाए थे कि बार में मिले एक शख्स ने उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया था. वहीं आरोपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि छात्रा ही उसके साथ जाने को तैयार हुई थी और सहमति से संबंध बना था. मामले को लेकर छात्रा द्वारा थाना-126 गौतम बुद्ध नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने यह आदेश दिया. मामले में आरोपी बना गए निश्चल चंदक को 11 दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था. उस पर दिल्ली के हौज खास के एक बार में मिली लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था. कोर्ट ने कहा कि लड़की ने खुद ही परेशानी को न्योता दिया था और वह ही इस कथित वारदात की जिम्मेदार है.

छात्रा ने क्या लगाए थे आरोप?

अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी निश्चल चंदक रास्ते में उसे आपत्तिजनक तरीके से छू रहा था. नोएडा में अपने घर ले जाने के बजाए उसे गुड़गांव में अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया. लड़की पीजी हॉस्टल में रहती थी.

बता दें कि नोएडा की एक बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा सितंबर 2024 में तीन सहेलियों के साथ दिल्ली के एक बार में गई थी. छात्रा का कहना था कि वहां उसे कुछ परिचित मिले, जिनमें आरोपी भी शामिल था. पीड़िता ने नोएडा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शराब पीने के बाद वह नशे की हालत में थी और आरोपी उसके करीब आता जा रहा था.

वह देर रात तीन बजे तक बार में थी और आरोपी लगातार उसको अपने साथ ले चलने के लिए कह रहा था. उसने पुलिस को बताया कि बार-बार कहने के कारण वह ‘आराम’ करने के लिए आरोपी के साथ जाने के लिए तैयार हो गई.

आरोपी ने कहा- सहमति से बना था संबंध

जमानत अर्जी में आरोपी ने कोर्ट को बताया कि महिला को मदद की जरूरत थी और वह खुद ही उसके साथ घर पर आराम करने जाने के लिए तैयार हो गई थी. आरोपी ने इन आरोपों से भी इनकार किया है कि वह महिला को अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गया और दो बार दुष्कर्म किया. उसका दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था, बल्कि सहमति से संबंध बना था.

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट का यह मानना है कि अगर पीड़िता के आरोपों को सही मान भी लिया जाए तो इस निष्कर्ष पर भी पहुंचा जा सकता है कि उसने खुद ही परेशानी को न्योता दिया था और वह इसके लिए जिम्मेदार भी है. मेडिकल जांच में हाइमन टूटा हुआ पाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने यौन हिंसा की बात नहीं की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.