Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...

पुतिन ने यूक्रेन को दी कड़ी चेतावनी कहा – जरूरत पड़ी तो करेंगे क्लस्टर बमों का इस्तेमाल

35

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया, तो रुस भी इनका प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल अमेरिका ने 7 जुलाई को यूक्रेन के लिए एक नए सैन्य सहायता पैकेज का ऐलान किया, जिसमें बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को प्रतिबंधित क्लस्टर बम देने की बात स्वीकार की। उसके बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ता दिख रहा है। एक सरकारी इंटरव्यू में पुतिन ने अपने इरादे साफ करते हुए कहा कि रूस के पास भी क्लस्टर बमों का पर्याप्त भंडार है। अगर यूक्रेन में रूसी सेनाओं के खिलाफ ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, तो हम भी इनका इस्तेमाल करने से परहेज नहीं करेंगे।

पुतिन का सख्त रवैया

पुतिन ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मॉस्को उसी तरह जवाब देगा, जिस तरह उसे देना चाहिए. इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमने अभी तक उनका उपयोग नहीं किया है। यदि हमारे खिलाफ इसका उपयोग किया जाता है, तो हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। वैसे पुतिन ने ये भी कहा कि वह क्लस्टर बमों के इस्तेमाल को अपराध मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि गोला-बारूद की समस्या झेलने के बावजूद रूस ने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया। वैसे, एमनेस्टी इंटरनेशनल’ और ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ ने आरोप लगाया है कि मॉस्को और कीव दोनों ने क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया है।

क्या होते हैं क्लस्टर बम?

क्लस्टर बम को 20 किलोग्राम से कम वज़न वाले विस्फोटक सबमिशन के लिये डिज़ाइन किया गया है। इन्हें एक बड़े क्षेत्र में अंधाधुंध रूप से मनुष्यों को घायल करने या मारने और रनवे, रेलवे या पावर ट्रांसमिशन लाइन जैसे बुनियादी ढाँचे को नष्ट करने के लिये प्रयोग किया जाता है। इसमें एक साथ कई बम होते हैं, जिनमें गिरने के बाद फौरन विस्फोट नहीं होता है। लेकिन ये ज़मीन पर पड़े रहते हैं, और कभी भी फट सकते हैं। इनका पता लगाना मुश्किल होता है और ये लंबे समय तक नागरिक आबादी के लिये खतरा पैदा करते हैं। इस बम पर दुनिया के 123 देशों ने प्रतिबंध लगा रखा है, हालांकि उनमें न तो अमेरिका और यूक्रेन शामिल हैं और ना ही रूस।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.