Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में अबकी बार, लाड़ली सरकार, भाजपा को 230 में से 163 सीटों पर मिली जीत

44

भाजपा ने इस चुनावों में सीटों की संख्या में बड़ी वृद्धि हासिल करने के साथ ही अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया है। पार्टी को 48.55 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 41.02 प्रतिशत मत मिले थे।

इस चुनाव में उसे 7.53 प्रतिशत वोट ज्यादा मिले हैं। उधर, सीटों की बात करें तो पार्टी ने वर्ष 2018 की तुलना में 54 सीटें ज्यादा जीती हैं। हालांकि, कांग्रेस का मत प्रतिशत मात्र 0.49 प्रतिशत कम हुआ है पर सीटें 114 से घटकर 66 रह गई हैं। उसे 48 सीटों का नुकसान हुआ।

मोदी का चेहरा सामने रखकर भाजपा 
ने प्रदेश में लड़ा चुनाव

भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोदी का चेहरा सामने रखकर ही चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना भाजपा ने सामूहिक नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 रैलियां और इंदौर में रोड शो कर दस दिन में मध्य प्रदेश को मथ दिया था।

भाजपा के इस विजय अभियान में महिला, युवा, किसान और आदिवासी वर्ग ने अहम भूमिका निभाई। भाजपा को मिली प्रचंड विजय के पीछे महिलाओं का एकतरफा मतदान अहम कड़ी है। यह साबित करता है कि लाड़ली बहना योजना भाजपा के लिए गेमचेंजर बनी। लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लागू की थी। इस बार 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जो पिछले चुनाव से दो प्रतिशत अधिक है।

जनता-जनार्दन को नमन। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार। आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक्स पर पोस्ट।

भाजपा की जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और लाड़ली बहना योजना के योगदान को अहम मानता हूं। जीत के प्रति हम पहले से आश्वस्त थे और आलाकमान को बता भी दिया था। हमने महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इस कारण बहनों का प्यार मिला है। डबल इंजन की सरकार, दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां अच्छी तरह से क्रियान्वित किया। लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गए। मैं जीत का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी देता हूं। मुख्यमंत्री कौन होगा यह तय करना मेरा काम नहीं है। – शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री।

भाजपा के दिग्गज जीते

भाजपा के अधिकांश दिग्गज चेहरे भी चुनाव जीत गए हैं। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल, इंदौर- एक से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह, सीधी से रीती पाठक और गाडरवारा से राव उदय प्रताप सिंह चुनाव जीत गए हैं। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी इस बार दमोह से विधायक बन गए हैं। बता दें कि भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को मैदान में उतारा था।

ये मंत्री जीते

गोपाल भार्गव रहली से, भूपेंद्र सिंह खुरई से, उषा ठाकुर डा. आंबेडकर नगर (महू) से, विश्वास सारंग नरेला से, तुलसीराम सिलावट सांवेर से, जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ से, मीना सिंह मांडवे मानपुर से, गोविंद सिंह राजपूत सुरखी से, विजय शाह हरसूद से, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर से, मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से, डा. प्रभुराम चौधरी सांची से, राजेंद्र शुक्ल रीवा से, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से, ओमप्रकाश सकलेचा जावद से, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना से, हरदीप सिंह डंग सुवासरा से, इंदर सिंह परमार शुजालपुर से, बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली से जीत गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.