Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के शिखर पर पवित्र अमृत कलश स्थापित, देखें VIDEO

34

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। हाल ही में बुधवार को यहां नवनिर्मित मंदिर के 7 शिखरों में से प्रत्येक शिखर पर अमृत कलश की स्थापना की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मविहरिदास के साथ-साथ कई संत उपस्थिति थे। अमृत कलश स्थापना के पहले पूरे विधान से पूजा अर्चना की गई।

अमृत कलश स्थापना का वीडियो

BAPS मंदिर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर मंदिर में अमृत कलश स्थापना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें मंदिर के शिखर के ऊपर सुनहरे रंग के अमृत कलश को क्रेन के जरिए रखते हुए देखा जा सकता है। इस पूरे वीडियो में मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा जा सकता है।

Amrut Kalash takes its place atop each of the seven spires of the BAPS Hindu Mandir, Abu Dhabi (29/11/2023 8.00am)#AbuDhabiMandir #Harmony #Love #Peace #AmrutKalash pic.twitter.com/QWyv7QPIua

— BAPS Hindu Mandir (@AbuDhabiMandir) November 29, 2023

अमृत कलश स्थापना से पहले पूजा

मंदिर में अमृत कलश स्थापना से पहले पूज्य ईश्वर चरण स्वामी ने फूलों की वर्षा कर बीएपीएस हिंदू मंदिर के सात शिखरों की पूजा की। इस दौरान पूज्य ईश्वर चरण स्वामी काफी प्रसन्न दिख रहे हैं। उन्होंने सभी की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की तारीफ की। अबू धाबी में नवनिर्मित इस पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी, 2024 को होगा। UAE में बीएपीएस हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर साल 2019 में शुरू हुआ था और यह लगभग पूरा हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.