Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं! MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बुक होगी 'संध्या आरती'; जानें तरीका T20 World Cup 2028: हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की 'बल्ले-बल्ले', बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12... Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत

महिलाओं से बड़ा वादा! तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनते ही 60 दिनों के अंदर सभी महिलाओं के अकाउंट में आएंगे ₹30 हजार

3

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जनता से बड़ा वादा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये होंगे. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कई और वादे भी किए हैं. आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “हम पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं. चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का यह आखिरी दिन है. लोग बदलाव के मूड में हैं. इस बार बिहार की जनता 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकेगी.”

माई बहिन योजना के तहत आजरेडी ने महीने में ढाई हजार देने का वादा किया है. तेजस्वी ने कहा, सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देंगी, ताकि महिलाओं को इसका फायदा हो सके. तेजस्वी यादव ने कहा कि ही जीविका दीदी कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी किया जाएगा. उन्हें 2 हजार हर महीने देंगे.

तेजस्वी यादव ने यह वादा किया है कि हमारी सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू की जाएगी. सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिला से 70 KM के अंदर की जाएगी.

किसानों को मिलेगी फ्री बिजली

तेजस्वी यादव ने कहा हम किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देंगे. इस समय सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है. सरकार बनने के बाद इसे जीरो किया जाएगा. पैक्स प्रतिनिधि को जनप्रतिनिधि का दर्जा देंगे. इसके साथ ही पैक्स अध्यक्षों को मानदेय भी दिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि धान की खरीद में MSP के अतिरिक्त 300 रुपए प्रति क्विंटल देंगे और गेहूं के लिए 400 रुपये देंगे.

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने वाला है. मतदान से पहले आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. प्रचार खत्म होने से पहले तेजस्वी यादव ने जनता से कई बड़े वादे किए हैं. इससे पहले महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी प्रण नाम से घोषणा पत्र जारी किया गया था. इसमें हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.